आयुष्मान कार्ड पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज ? जानिए इसे बनवाने का पूरा प्रोसेस

 | 
आयुष्मान कार्ड पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज ? जानिए इसे बनवाने का पूरा प्रोसेस 

Udaipur Times, Ayushman Card : देश की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत मिलने वाला बीमा कवर जल्द दोगुना हो सकता है। संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति ने सरकार से सिफारिश की है कि योजना के तहत मिलने वाली 5 लाख रुपये की वार्षिक स्वास्थ्य बीमा सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी जाए। समिति का कहना है कि मौजूदा सीमा कई महंगे और जीवनरक्षक इलाज के लिए पर्याप्त नहीं है।

क्यों बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई?

संसदीय समिति के अनुसार, लिवर ट्रांसप्लांट, जटिल हार्ट सर्जरी, इम्यूनोथेरेपी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज पर कई बार 5 लाख  रुपये  से कहीं अधिक खर्च आता है। ऐसे में मरीजों और उनके परिवारों को अपनी जेब से बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसी वजह से समिति ने बीमा कवर को 10 लाख  रुपये  करने की सिफारिश की है।

अभी 10 लाख  रुपये  का लाभ मिलना शुरू हो गया?

फिलहाल आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये   तक का ही मुफ्त इलाज मिलता है। 10 लाख रुपये का कवर अभी लागू नहीं हुआ है। यह केवल संसदीय समिति की सिफारिश है। इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार को लेना है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकते हैं। इसके अलावा, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक भी योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं।

ऐसे चेक करें पात्रता

PM-JAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

"Am I Eligible" विकल्प पर क्लिक करें।

मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से लॉगिन करें।

राज्य और अन्य जरूरी जानकारी भरकर पात्रता जांचें।

ऑनलाइन ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

पात्रता सत्यापित होने के बाद आधार के जरिए ई-केवाईसी पूरी करें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

जानकारी सत्यापित होने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक Ayushman App का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

योजना में क्या-क्या मिलता है?

प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज (फिलहाल लागू)

सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज

पहले से मौजूद कई गंभीर बीमारियां भी कवर

भर्ती से पहले और बाद के कुछ मेडिकल खर्च भी शामिल

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News