कल 15 जून को बैंक खुले रहेंगे या बंद ? जाने अपने शहर की खबर
Udaipur Times, Bank Holidays : बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कल 15 जून को आपके शहर में बैंक खुले रहने वाले है ये बंद रहने वाले है इसको लेकर आज आपके लिए जरूरि जानकारी लेकर आए है।
कल यानी 15 जून को आपको भी बैंक से जरूरी काम करने जाना है, तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। सोमवार को देश के चुनिंदा शहरों में बैंकों में अवकाश रहने वाला है। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, यह छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों या शहरों में ही रहने वाली है बाकी सभी जगह बैंक खुले रहने वाले है। Bank Holidays
कल मुख्य रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर में ‘राजा संक्रांति’ के पावन अवसर पर बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी, जबकि मिजोरम के आइजोल में ‘वाईएमए डे’ (YMA Day) के चलते बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays
इन दो राज्यों के अलावा देश के अन्य सभी बड़े महानगरों और शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ और पटना में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।
जून 2026 में आगे आने वाली अन्य बैंक छुट्टियां Bank Holidays
25 जून को मुहर्रम के चलते विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
26 जून को मुहर्रम के अवसर पर देश के लगभग सभी बड़े शहरों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता आदि) में बैंकों का व्यापक अवकाश रहेगा। Bank Holidays
29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के उपलक्ष्य में शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
30 जून को ‘रेमना नी’ (Remna Ni) के चलते आइजोल में एक बार फिर बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays
26 जून को मुहर्रम के मौके पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं।