राजसमंद की सड़कों को मिलेगी रफ्तार? सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने गडकरी के सामने रखीं बड़ी मांगें

 | 
Mahima Kumari With Nitin Gadkari

 

Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद लोकसभा सांसद महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े सड़क अवसंरचना विकास एवं लंबित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान सांसद ने क्षेत्र की विभिन्न सड़क संबंधी समस्याओं एवं विकास कार्यों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई, उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-758 (भीलवाड़ा–राजसमंद) पर सालमपुरा कट खोलना, NH-58 पर जिला ब्यावर के रजियावास क्षेत्र में नाले का निर्माण, केंद्रीय सड़क निधि (CRIF) योजना के अंतर्गत MDR-201, MDR-483 एवं MDR-484 सड़कों का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग-758 पर ग्राम कुंवारिया में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाना, राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर अंडरपास के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण तथा ग्राम कुंवारिया (जिला राजसमंद) में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर अतिरिक्त अंडरपास का निर्माण शामिल रहे।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में मजबूत सड़क नेटवर्क, सुरक्षित यातायात और बेहतर संपर्क सुविधा उनकी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा आमजन, किसानों, व्यापारियों और यात्रियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का राजसमंद की जनभावनाओं को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News