देश के सभी बैंकों में शुरू होगा 5 डे वर्क‍िंग स‍िस्‍टम? PM की अपील के बीच बड़ी अपडेट

 | 

Udaipur Times, Bank 5 Day Working Update: देश के सभी बैंकों में अब 5 दिन काम करने मांग कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।देश के लाखों बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। बैंकों में पांच दिन काम करने की पुरानी मांग फिर से हो गई है। जानकारी के मुताबिक, AIBOC ने इस बारे में सीधे PM मोदी को च‍िट्ठी लिखकर कहा है कि अब समय आ गया है जब पांच दिन के वर्क‍िंग वीक को कर्मचारियों की मांग के रूप में नहीं, बल्कि देश हित में देखा जाना चाहिए। 

मिली जानकारी के अनुसार, PM को भेजी गई अपनी च‍िट्ठी में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने कई अहम तर्क दिए हैं। संगठन का कहना है कि बैंकिंग इंडस्‍ट्री अन्‍य कई सेक्‍टर की तरह पूरी तरह से 'वर्क फ्रॉम होम' यानी घर से काम करने वाले मॉडल पर नहीं चल सकती। Bank 5 Day Working Update

जानकारी के मुताबिक, बैंक की ब्रांच का संचालन, नकदी मैनेज करना, कस्‍टमर सर्व‍िस और फाइनेंश‍ियल समावेशन जैसी गतिविधियों के लिए कर्मचारियों का फ‍िज‍िकली उपस्थित होना जरूरी होता है। ऐसे में शारीर‍िक और मेंटली टेंशन को कम करने के लिए वर्क‍िंग वीक को तर्कसंगत बनाना ही सबसे सही उपाय है।

दवाब कम होगा

संगठन के अनुसार यद‍ि हफ्ते में पांच द‍िन काम करने का नियम लागू होता है, तो इससे ईंधन की भारी बचत होगी और सड़क पर ट्रैफ‍िक का दवाब कम होगा। शनिवार को बैंक ब्रांच बंद रहने से बिजली की भी बड़ी बचत हो सकेगी। अक्सर कहा जाता है क‍ि यद‍ि शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे, तो आम जनता को परेशानी हो सकती है। Bank 5 Day Working Update

जानकारी के मुताबिक, इस पर सफाई देते हुए यूनियन ने कहा कि आज के दौर में बैंकिंग सर्व‍िस का तेजी से डिजिटलाइजेशन हुआ है।

सरकार जोर दे रही

मिली जानकारी के अनुसार, इस माहौल में पांच दिन का वर्क‍िंग वीक लागू होने से जनता के लिए बैंक‍िंग सर्व‍िस बाधित नहीं होगी। इस मांग को दोबारा उठाने के पीछे ग्‍लोबल लेवल पर क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमते है। सरकार लगातार तेल की बचत करने पर जोर दे रही है। पीएम मोदी ने हाल ही में गैर-जरूरी यात्राओं को कम करने और ईंधन बचाने की अपील की थी। Bank 5 Day Working Update

बैंक यूनियन का मानना है कि उनका यह प्रपोजल सरकार के इसी मकसद का सपोर्ट करता है। दे
 

बातचीत हो चुकी

जानकारी के मुताबिक, यूनियन के अनुसार इस मामले पर इंडस्‍ट्री लेवल पर पहले ही विस्तार से बाचीत हो चुकी है और सैलरी समझौते के प्रोसेस के दौरान इसे सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति भी मिल चुकी है। Bank 5 Day Working Update बैंक यूनियन और अधिकारियों के संगठनों ने यह साफ किया है कि यदि यह नियम लागू होता है तो कस्‍टमर की सुविधाओं के लिए बड़ा बदलाव किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News