क्या 31 अगस्त को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश ! जानें पूरी खबर ?

 | 
क्या 31 अगस्त को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश ! जानें पूरी खबर ?

Udaipur Times, New Delhi : देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कहीं जलभराव की स्थिति है तो कहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या 31 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे?

IMD ने 30 अगस्त को जारी अपने ताजा मौसम बुलेटिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि, फिलहाल पूरे देश में 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने को लेकर कोई राष्ट्रीय स्तर का आदेश जारी नहीं किया गया है।

स्कूलों में छुट्टी का फैसला आमतौर पर संबंधित राज्य सरकार, जिला प्रशासन या स्थानीय शिक्षा विभाग की ओर से मौसम और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए लिया जाता है।

31 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र का असर कई राज्यों के मौसम पर पड़ सकता है।

इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने खासतौर पर ओडिशा में 30 और 31 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की है चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भी IMD ने अहम अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त से 5 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

लगातार बारिश के कारण अगर किसी जिले में जलभराव, बाढ़ या अन्य गंभीर स्थिति बनती है, तो स्थानीय प्रशासन स्कूलों को बंद रखने का अलग आदेश जारी कर सकता है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तेज  बारिश

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 31 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा, गंगीय पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त से 1 सितंबर और झारखंड में 1 से 2 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ऐसे में इन राज्यों के संवेदनशील जिलों में स्थानीय प्रशासन मौसम की स्थिति पर नजर रख सकता है और जरूरत पड़ने पर स्कूलों को लेकर फैसला ले सकता है।

उत्तराखंड में भी मौसम रहेगा चुनौती भरा 

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। IMD ने 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और निचले इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे हालात में स्थानीय प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।

दिल्ली-NCR में 31 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम हाल?

दिल्ली-NCR के लिए IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दिल्ली के लिए 31 अगस्त को भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं दिया गया है। ऐसे में केवल IMD के मौसम पूर्वानुमान के आधार पर दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा नहीं की जा सकती।

तो क्या 31 अगस्त को  बंद रहेंगे स्कूल ?

फिलहाल 31 अगस्त को पूरे देश के स्कूलों में छुट्टी का कोई राष्ट्रीय आदेश नहीं है। जिन राज्यों या जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, वहां स्थानीय प्रशासन मौसम और सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला कर सकता है।

इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे अपने जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना जरूर जांचें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छुट्टी के मैसेज को बिना पुष्टि के सही न मानें। भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। 

तेज बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने, जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना भी बनी रह सकती है। ऐसे में सभी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जरूरी हो तो ही बारिस में बहार  निकले  ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News