विजेता को दी मोटरसाइकिल

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा गत अक्टूबर माह में आयोजित किये गये रोटरी मेले के रेफल कूपन के द्वितीय पुरूस्कार के रूप में रखी गई मोटरसाईकिल तथा तृतीय पुरूस्कार के रूप में रखे गये लेपटॉप कल एक समारोह में विजेता को प्रदान किये।

 | 

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि मेला चेयरमेन बी.एल.मेहता के नेतृतव में सेवा कार्यो के लिए आयोजित किये गये रोटरी मेले के रेफल कूपन पर ढेरों पुरूस्कार रखे गये थे। जिनमें द्वितीय एंव तृतीय पुरूस्कार क्रमश: खेरवाडा के ऋषि जैन व जसवन्तसिंह को सहायक प्रान्तपाल रमेश चौधरी,पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी, अध्यक्ष निर्वाचित एंव मेला चेयरमेन बी.एल.मेहता, लक्ष्मणसिंह कर्णावट, मेला ट्रेजरार सुभाष सिंघवी,सचिव ओ.पी.सहलोत, सरला बांठिया,परमेश्वर धर्मावत,महादेव दमानी ने प्रदान किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News