इंटर कॉलेजिएट चैस मेँ कला महाविद्यालय व बी एन गर्ल्स कॉलेज विजेता रहे
विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की मेजबानी मे अंतर्महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के कड़े और रोचक मुक़ाबले मे पुरुष वर्ग मे कला महाविद्यालय वही महिला वर्ग मे बी एन गर्ल्स कॉलेज विजेता रहे
विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय , मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की मेजबानी मे अंतर्महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के कड़े और रोचक मुक़ाबले मे पुरुष वर्ग मे कला महाविद्यालय वही महिला वर्ग मे बी एन गर्ल्स कॉलेज विजेता रहे मुख्य निर्णायक विकास साहू ने बताया कीसभी चक्रो के बाद पुरुष वर्ग मे कला महाविद्यालय 12 अंको, विज्ञानं महाविद्यालय 11 अंको व बी एन कॉलेज 7.5 अंको के साथ क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वही महिला वर्ग मे बी एन गर्ल्स कॉलेज 11 अंको, बी एन पी जी राजसमंद 8 अंको, मीरा कन्या महाविद्यालय 4 अंको, के साथ क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

आयोजन सचिव डॉ भीमराज पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्रीमान मुकेश बारबर सहायक कुलसचिव , विशिष्ट अतिथि डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान समारोह की अध्यक्षता डॉ राजश्री चौधरी ने की। मंच संचालन सुश्री सोनल शर्मा ने किया।