विन्टर ओपन चेस चैम्पियनशिप 2014
बुद्धिबल सेवा संस्थान व मृगनैनी सेवा समिति की मेजबानी में चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में विन्टर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2014 का आगाज 30 दिसम्बर से सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में होगा। आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर वर्ग के शातिर हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 51,000 रूपये है जो लेकसिटी के शतरंज इतिहास में अब तक की स्थानीय स्तर पर सबसे बड़ी ईनामी राशि की प्रतियोगिता होगी जिसमें कुल 40 अलग-अलग वर्गो के नकद पुरस्कार है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 5,000 रूपये नकद व ट्राफी के साथ मुख्य पुरस्कारों में टॉप 10 स्थानों पर रहने वाले शातिरों के साथ-साथ विभिन्न वर्गो में नकद पुरस्कार बांटे जायेंगे।
इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठी एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल व लखारा चौक स्थित महावीर चैसमेन पब्लिक स्कूल में करा सकते है तथा प्रतियोगिता का पहला चक्र 30 दिसम्बर रविवार को प्रातः 10ः30 बजे खेला जायेगा। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 8 चक्रों में आयोजित होगी। यह जानकारी आयोजन सचिव विकास साहु ने दी।