विन्टर रेपिड़ चैस चेम्पियनशिप 30 नवम्बर से

मृगनैनी सेवा समिति व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में विन्टर रेपिड चेस चेम्पियनशिप 30 नवम्बर शनिवार से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में आयोजित होगी।

 | 

मृगनैनी सेवा समिति व द स्टेनवर्ड स्कूल की मेजबानी व चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में विन्टर रेपिड चेस चेम्पियनशिप 30 नवम्बर शनिवार से विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में आयोजित होगी।

सेवा समिति की निदेशिका मंजू राजमाली ने बताया कि दो दिवसिय यह शतरंज प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 7 चक्रों मे आयोजित होगी जिसमें सभी वर्ग अण्डर 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेगे।

आयोजन प्रमुख सत्यप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी के साथ-साथ प्रत्येक वर्ग में प्रथम 2 शातिरों व 1 प्रथम बालिका को मुख्य पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेगे।

इच्छुक खिलाड़ी चैस बोर्ड सहित 30 नवम्बर शनिवार को दोपहर 01:00 से 02:00 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर करवा सकते है। प्रथम चक्र दोपहर 02:30 बजे खेला जायेगा। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक विकास साहू होंगे।

यह जानकारी प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News