विप्र जयघोष महोत्सव 16 को
विप्र फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से आगामी 16 जुन से विप्र जयघोष महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमे बाहाम्ण समाज के कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे।

विप्र फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से आगामी 16 जुन से विप्र जयघोष महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमे बाहाम्ण समाज के कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे।
इसी को लेकर विप्र फाउण्डेशन की ओर गुरूवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान कार्यक्रम के संयोजक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं स्वजातिय गतिशीलता के उद्देश्य से विप्र जयघोष महोत्सव को आयोजन किया जा रहा है, जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलो में ‘मेरा देश-मेरा समाज‘ कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे।
इस कार्यक्रम की शुरूआत 16 जुन को उदयपुर के बीएन कालेज से शुरू होगी। कार्यक्रम के दौरान बाहाम्ण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को प्रोत्साहन पुरस्कार, वैवाहिक परिचय, स्वास्थ बीमा कार्ड वितरण सहित विप्र का सदस्यता अभियान आयोजित किया जाएगा।