540° कैमरा, 5-स्टार सेफ्टी, 600Km रेंज के साथ टाटा की इस इलेक्ट्रिक SUV पर मिल रही है लाखों रुपये की छूट, जल्दी उठाएं ऑफर का लाभ
Udaipur Times, Automobile News, Harrier EV SUV : मई 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज करने और 10,000 यूनिट का आंकड़ा पार करने के बाद , टाटा मोटर्स ने अपने सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। ग्राहक इस महीने चुनिंदा MY2026 इलेक्ट्रिक वाहन मॉडलों पर लाखों रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Harrier EV पर 2.25 लाख रुपये तक के लाभ उपलब्ध
टाटा की प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी, हैरियर ईवी, सभी वेरिएंट पर कुल 2.25 लाख रुपये के लाभ के साथ उपलब्ध है। इनमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज लाभ, 75,000 रुपये का स्क्रैपेज लाभ, 1 लाख रुपये का लॉयल्टी बोनस और 50,000 रुपये की सहायता राशि शामिल है। इस डिस्काउंट का फायदा केवल केरल में मिलेगा। ओणम फेस्टिवल की शुरुआत 16 अगस्त से शुरू होगी और 26 अगस्त तक चलेगी।
कुल 18 वेरिएंट में उपलब्ध
टाटा हैरियर ईवी (Harrier EV ) के बेस मॉडल की कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 30.23 लाख रुपये तक जाती है (औसत एक्स-शोरूम कीमत)।

हैरियर ईवी 18 वेरिएंट में उपलब्ध है जिनमें एडवेंचर 65, एडवेंचर 65 एसीएफसी, एडवेंचर एस 65, एडवेंचर एस 65 एसीएफसी, फियरलेस प्लस 65, फियरलेस प्लस 65 एसीएफसी, फियरलेस प्लस 75, फियरलेस प्लस 75 एसीएफसी, फियरलेस प्लस क्यूडब्ल्यूडी 75, फियरलेस प्लस क्यूडब्ल्यूडी 75 एसीएफसी, एम्पावर्ड 75, एम्पावर्ड 75 एसीएफसी, एम्पावर्ड 75 स्टील्थ, एम्पावर्ड 75 स्टील्थ एसीएफसी, एम्पावर्ड क्यूडब्ल्यूडी 75, एम्पावर्ड क्यूडब्ल्यूडी 75 एसीएफसी, एम्पावर्ड क्यूडब्ल्यूडी 75 स्टील्थ और एम्पावर्ड क्यूडब्ल्यूडी 75 स्टील्थ एसीएफसी शामिल है।
तीन मुख्य ट्रिम स्तरएडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड है, जो ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। गौरतलब है कि 21 मार्च 2026 को टाटा ने 75 किलोवाट-घंटे की बैटरी पैक के साथ 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर एक नया फियरलेस+ QWD 75 वेरिएंट लॉन्च किया, जिससे डुअल-मोटर AWD सेटअप पहले से कहीं अधिक सुलभ हो गया है।

540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा के साथ
दरअसल, टाटा हैरियर ईवी अपनी दमदार रेंज और आधुनिक फीचर्स के लिए चर्चा में है। इसमें 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया गया है, जिसकी सहायता से कार के आसपास के साथ-साथ नीचे का हिस्सा भी देखा जा सकता है। कंपनी इसे खासतौर पर खराब और मुश्किल रास्तों पर उपयोगी फीचर के तौर पर पेश करती है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-मोटर सेटअप के साथ ऑल-व्हील ड्राइव क्षमता मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है। हैरियर ईवी में छह अलग-अलग टेरेन मोड भी दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग तरह के रास्तों पर ड्राइविंग को आसान बनाया जा सके।

600 किलोमीटर तक की रेंज का दावा
अगर रेंज की बात की जाये तो यह बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट के लिए कंपनी 600 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले समेत कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी काफी मजबूत है। भारत NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यही कारण है कि फीचर्स, रेंज और सेफ्टी के साथ यह इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनती है।
