यश पालीवाल के ऑल राउंड प्रदर्शन से केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 विजयी

केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1, प्रताप नगर, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय अन्डर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1, प्रताप नगर, उदयपुर के मैदान पर केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1, उदयपुर व केन्द्रीय विद्यालय ,वायुसेना स्थल, उतरलाई के बीच फाइनल मैच खेला गया।

 | 

केन्द्रीय विद्यालय ,वायुसेना स्थल, उतरलाई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 83 रन बनाए , जवाब में केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1, उदयपुर की टीम ने यश पालीवाल के ऑल राउंड प्रदर्शन (42 रन व  4 विकेट )की बदौलत केन्द्रीय विद्यालय ,वायुसेना स्थल, उतरलाई को पराजित किया। तृतीय स्थान  के लिए खेले गए मैच में केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2,वायुसेना स्थल, जोधपुर ने केन्द्रीय विद्यालय सीकर को 93 रन से पराजित किया। मैच के उपरान्त अन्डर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन किया गया।

आयोजन सचिव शारिक शेख ने बताया कि चयनित श्रेष्ठ खिलाडियों को कोचिंग शिविर में अनुभवी खेल प्रशिक्षकोें द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। कोचिंग शिविर की समाप्ति पर चयनित श्रेष्ठ खिलाडी केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अन्डर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में जयपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तदुपरान्त आयोजित समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य  जी. एस. मेहता द्वारा संभाग स्तरीय अन्डर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाडियों को पदक व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आयोजन सचिव शारिक शेख के धन्यवाद-ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News