915 करोड़ के निवेश से इन जगहों पर लगेंगी कई फैक्ट्रियां, लोगों को मिलेगा रोजगार

 | 
915 करोड़ के निवेश से इन जगहों पर लगेंगी कई फैक्ट्रियां, लोगों को मिलेगा रोजगार

Udaipur Times, Bihar Industrial Units: जो लोग बेरोजगार है और काम की तलाश कर रहें है, उनके लिए बड़े काम की खबर है। बिहार में 33 नई औद्योगिक इकाइयां लगाने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने इन इकाइयों के लिए 64.23 एकड़ जमीन और प्लग एंड प्ले शेड देने की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में करीब 915.52 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

जानकारी के मुताबिक, इन 33 परियोजनाओं के शुरू होने से करीब 2300 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे राज्य में नए उद्योग लगेंगे और अलग-अलग इलाकों में काम के मौके बढ़ेंगे। इन परियोजनाओं को खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, कपड़े बनाने, यूपीवीसी पाइप, पीयू फोम, बैग और दूसरे सामान बनाने से जुड़े क्षेत्रों में शुरू करने की योजना है।

बताया जा रहा है की नई औद्योगिक इकाइयां बिहार के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में लगाई जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, इनमें कुमारबाग, सिकंदरपुर, पाटलिपुत्र, फतुहा, बरियारपुर, औरंगाबाद का आईजीसी, नावानगर और बिहारशरीफ शामिल हैं। इन जगहों पर उद्योग शुरू होने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कारोबार बढ़ने और रोजगार के नए मौके बनने की उम्मीद है।

इन परियोजनाओं को मंजूरी बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई परियोजना स्वीकृति समिति (पीसीसी) की बैठक में दी गई। जानकारी के मुताबिक, बैठक में बिहार में औद्योगिक जमीन देने और नई फैक्ट्रियां लगाने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके बाद 33 औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन और प्लग एंड प्ले शेड आवंटित करने की स्वीकृति दी गई।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की प्लग एंड प्ले शेड ऐसी तैयार जगह होती है, जहां उद्योग लगाने के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहती हैं।इससे कारोबार शुरू करने वाले लोगों को शुरुआत में पूरी व्यवस्था तैयार करने में कम समय लगता है। इससे फैक्ट्रियां लगाने का काम जल्दी शुरू करने और उत्पादन चालू करने में मदद मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News