बिना कोचिंग आरुषि ने पास की UPSC परीक्षा, 402वीं रैंक लाकर IIS से IRS

 | 
बिना कोचिंग आरुषि ने पास की UPSC परीक्षा, 402वीं रैंक लाकर IIS से IRS

Udaipur Times, Success Story : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है, जो मेहनत करना जानते है वो एक ना एक दिन सफलता जरुर हासिल करते है। आज हम इसी मेहनत का उदाहरण बताएंगे जिन्होंने अपनि कड़ी मेहनत और लग्न से हर वो मुकाम हासिल किया है। 

UPSC को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा माना जाता है। इसके लिए जी जान लगाकर कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तो कीच बड़ा मुकाम हासिल हो सके। इस परीक्षा को पास तो करना तो हर कोई चाहता है लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। 

UPSC परीक्षा पास करने के लिए हर विषय का जानना बहुत जरूरी है। हाल ही में कुछ समय पहले बिना कोचिंग आरुषि शर्मा ने भी इस परीक्षा को पास कर दिया है और बड़ी सफलता पाई है। 

बिना कोचिंग आरुषि ने पास की UPSC परीक्षा

मेरठ की रहने वाली आरुषि शर्मा की स्कूलिंग दिल्ली से और कॉलेज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से B.tech किया है। उन्हें  इंजीनियरिंग में उन्हें मजा नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने UPSC पास कर अफसर बनने की ठान ली। Success Story

UPSC क्लीयर करने का सपना लेकर आरूषि दिल्ली आईं, जहां उन्होंने सिलेबस को समझा और दिन-रात मेहनत की। UPSC के लिए आरुषि ने कोई कोचिंग नहीं ली। 

बिना कोचिंग आरुषि ने पास की UPSC परीक्षा

UPSC क्लीयर करने के लिए आरुषि ने सोशल मीडिया और दोस्तों तक से दूरी बनाकर खूब मेहनत की।  शुरुआत में तो आरुषि को असफलता देखने को मिली। लेकिन बाद में आरुषि की मेहनत रंग लाई और 2021 में IIS यानी इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज के पद पर सफलता मिली। Success Story

UPSC क्लियर करने के बाद IIS मिलने से आरुषि संतुष्ट नहीं थीं। अगले साल यानी UPSC 2022 में फिर शामिल हुईं। इस बार उनकी रैंक 402 थी। फिर उन्हें इंडियन रेवन्यू सर्विसेज (IRS) मिला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News