वृद्ध पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

कल रात भोपालपुरा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक वृद्ध को गिरफ्तार किया। महिला ने आरोप लगाया हैं कि वृद्ध ने महिला को नशीला प्रदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 | 

कल रात भोपालपुरा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक वृद्ध को गिरफ्तार किया। महिला ने आरोप लगाया हैं कि वृद्ध ने महिला को नशीला प्रदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

भोपालपुरा पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर आयड निवासी मोतीसिंह(60) को गिरफ्तार किया गया है, मोतीसिंह ब्याज पर पैसे देने का काम करता है।

पुलिस ने जानकारी में यह भी बताया कि महिला ने भी मोतीसिंह से 20 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसके बदले मोतीसिंह ने महिला को देहलीगेट पर शपथपत्र व खाली चेक लेकर बुलाया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके देहलीगेट पहुंचने पर मोतीसिंह ने उसे ज्यूस में नशीला प्रदार्थ पिला दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई, वह महिला को एक होटल में लेकर गया जहा उसके साथ दुष्कर्म किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News