महिला ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

शहर के पर्यटन स्थल, दूधतलाई पर सोमवार को एक महिला आत्महत्या करने की मंशा से पहुंची परन्तु ऐसा करने से पहले वह बेहोश हो गई, जिसपर पास से गुज़र रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

 | 

पुलिस द्वारा पूछने पर महिला ने बताया की उसने ने अपने पति को छोड रखा है और पिछले 8 माह से अपने प्रेमी के साथ रह रही है। दो दिनों से प्रेमी के द्वारा की जा रही मारपीट के कारण दोनो मे झगडा हो गया था।

महिला ने बताया कि 6 वर्षो पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन आपसी झगडे के कारण दोनों अलग हो गए। पूजा की एक पांच वर्ष की लडकी व एक वर्ष का लडका भी है।

आगे महिला ने बताया की, पति के छोडने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ सिटी स्टेशन रेलवे कॉलोनी में रह रही थी। पूर्व प्रेमी द्वारा मारपीट के चलते महिला आत्महत्या करने के लिए दूधतलाई आई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News