हरियाणा में महिला बैंक अधिकारी गिरफ्तार, 60 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के कैथल जिले में ACB टीम ने 60 हजार की रिश्वत लेने के मामले में HDFC बैंक की इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर को रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक लोन माफी के बीमा क्लेम की एवज में महिला ऑफिसर एक युवक से 80 हजार रुपए की मांग कर रही थी, फिर ACB की टीम ने जाल बिछाकर उसे 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
ACB कार्यालय से इंस्पेक्टर सूबे सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है की कलायत के ही रहने वाले युवक ने इस संबंध में टीम को शिकायत दी थी। Haryana News
बदले मांगे पैसे
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि महिला ने उसे कुल राशि का 10 प्रतिशत कमीशन देने के लिए कहा था। युवक ने ACB को शिकायत दी और साथ ही महिला से की गई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली। Haryana News
इस आधार पर ACB की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ दिया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
