डायन बताकर महिला को पिटा
कल देर रात जावर माइंस थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पड़ोसियों ने डायन बताकर बेरहमी से पिटा। महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने में मामला दर्ज करवाया तथा आज महिला को ईलाज के लिए एम.बी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
The post

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सिंगटवाडा निवासी मोहिनी देवी (25) पत्नी शंकर मीणा के पड़ोसियों ने उसके घर में घुसकर मोहिनी को डायन बताकर और गॉव के लिए अपशुगनी होने का आरोप लगाकर मारपीट की, जिससे मोहिनी घायल हो गई।
पुलिस ने मारपीट करने वाले पड़ोसी दण्डराज, रामचन्द्र, महेंद्र, मोतीलाल और तुलसी राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा महिला को ईलाज के लिए एम.बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।