दिन दहाड़े दुकान से चोरी करती महिला को धरा

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू भूपालपूरा में आज एक महिला चोर और ऑटो ड्राईवर को व्यपारियों ने चोरी कर भागते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया गया।

 | 

दिन दहाड़े दुकान से चोरी करती महिला को धरा

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू भूपालपूरा में आज एक महिला चोर और ऑटो ड्राईवर को व्यपारियों ने चोरी कर भागते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया गया।

ये महिला अपनी महिला गैंग के साथ आई थी, दुकान से कपडे चोरी करने के बाद ऑटो में भाग रही थी; इसी दौरान क्षेत्र के व्यपारियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान कुछ महिलाये तो भाग गई, लेकिन एक महिला और ऑटो ड्राईवर व्यपारियों के हत्थे चढ़ गई।

जानकारी के अनुसार भूपालपूरा निवासी नरेश राजपाल की न्यू भूपालपुरा क्षेत्र में रेडिमेंट कपड़ो की दुकान है। आज दिन में राजपाल अपनी पत्नी के साथ किसी काम से गया हुआ था, इसी दौरान दुकान पर 3 महिलाएं आई और दुकान पर काम करने वाली लड़की से कपडे दिखने की मांग की।

महिला के साथ उसी गैंग कि 2-3 महिलाएं भी दुकान में आई। महिलाएं जबरन कपडे निकाल कर देखने लगी और मौका पाते ही एक-एक कर बाहर खड़े ऑटो में बैठ कर भागने लगीं। इसी समय पर दुकान के मालिक नरेश राजपाल भी दुकान पर आए और नरेश और अन्य व्यपारियों ने महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की लेकिन 5 महिलाएं भागने में सफल रहीं और एक महिला, ऑटो ड्राईवर को पकड़ लिया गया।

महिलों को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आरोपी महिला और ऑटो ड्राईवर को ले गई जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News