वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने आगामी 2 वर्ष के दौरान किये जाने वाले कार्यो पर की चर्चा

उदयपुर 23 मार्च 2019, उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की आज होटल हरित हवेली में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रीटा महाजन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि बैठक में अगले दो वर्ष के दौरान किये जाने वाले कार्यो पर चर्चा की गई।

 | 

इस अवसर पर नये सदस्यों का परिचय कराया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में बतौर एक संगठन के रूप में उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज लघु व मध्यम महिला उद्यमियों के ज्ञान और कौशलं में बढ़ोतरी के लिये किस प्रकार अपना योगदान दे सकता है, इस पर गहन चर्चा की गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बैठक में रीटा महाजन, सचिव डॉ.नीता मेहता, कोषाध्यक्ष सरजीत छाबड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष ज्योत्सना जैन, सलाहकार लवलीन क्लेयर, डॉ.रीना राठौड़, डॉ. ममता धूपिया, रेखा रानी जैन और नीलम कोठारी मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News