हरियाणा में महिला सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार, SHO भी लाइन हाजिर
| Jun 13, 2026, 20:58 IST
Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम: 13 जून 2026 : दिनांक 12.06.2026 को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा महिला थाना मानेसर में तैनात महिला मुख्य सिपाही कविता को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से थाना प्रबंधक, महिला थाना मानेसर को लाइन हाजिर करके उनके विरुद्ध विभागीय जांच/कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
गुरुग्राम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी/अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
