आयुर्वेद चौराहे के निकट हादसे में महिला की मौत
आयुर्वेद चौराहे के निकट मंगलवार सुबह करीब 11 बजे को सिटी बस की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गयी जबकि महिला के पति को चोटें आई हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।
आयुर्वेद चौराहे के निकट मंगलवार सुबह करीब 11 बजे को सिटी बस की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गयी जबकि महिला के पति को चोटें आई हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संपत देवी पति हीरालाल टांक के साथ स्कूटी से बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। इधर मुल्ला तलाई आयुर्वेद चौराहे के निकट स्कूटी को पीछे से एक सिटी बस ने टक्कर मार दी। इससे पति उछाल कर दूर जा गिरा वहीँ पत्नी बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। इससे महिला का शरीर क्षत विक्षत हो गया। हादसे के बाद सिटी बस चालक भाग निकला। इधर, घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगो ने हीरालाल को संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर अम्बामाता थाना पुलिस पहुंची। साथ ही महिला के क्षत विक्षत शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
