विषाक्त वस्तु के सेवन से महिला की मृत्यु

कल एक महिला कि विषाक्त वस्तु के सेवन से उदयपुर सरकारी अस्पताल में दौराने इलाज मृत्यु हो गई।

 | 

कल एक महिला कि विषाक्त वस्तु के सेवन से उदयपुर सरकारी अस्पताल में दौराने इलाज मृत्यु हो गई।

घंटाघर थाना पुलिस अनुसार अनुपमा(27) पत्नी संदीप कुमार गहलोत निवासी मालदा स्ट्रीट कल कुरज गाँव, रेलमगरा अपने रिश्तेदार कि शादी में गई थी। शाम को अनुपमा ने अपने भाई (बसंतीलाल) से पेट में दर्द की शिकायत कि, जिसपर बसंतीलाल उसे रेलमगरा सरकारी अस्पताल लाया जहाँ अनुपमा के मुँह से झाग निकलते देख डॉक्टर ने अनुपमा को उदयपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उदयपुर एम.बी अस्पताल पंहुचने से पहले ही अनुपमा ने दम तोड़ दिया। पुलिस में प्रथम द्रष्टि से इसे हादसा मान रही है, जाँच के लिए शव का आज पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News