संदिग्ध हालत में महिला की मौत

कल रात पेट में दर्द की शिकायत पर भंवर कुंवर को हिरन मगरी के चौधरी अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी दौराने-ईलाज मौत हो गई। महिला की इस तरह अचानक हुई मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कल आलाधिकारियों के नेतृत्व जाँच करेगी।

 | 

हिरण मगरी पुलिस ने बताया कि कल रात भंवर कुंवर पत्नी रुढसिंह निवासी पनवारी, देबारी के पेट में तेज दर्द होने के कारण उसे रात 12 बजे चौधरी अस्पताल लाया गया।

ईलाज के दौरान भंवर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अचानक हुई इस मौत पर संदेह जताते हुए मामले की जाँच शुरू की है। इस मामले की पूरी जाँच ए.डी.एम (शहर), मोहम्मद यासीन पठान खुद करेंगे।

पुलिस को डाक्टर ने महिला के गर्भवती होने की भी जानकारी दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, महिला की शादी दो साल पहले ही हुई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News