सेमारी में महिला ने पेड़ से लटक कर दी जान

उदयपुर 17 मई 2019 उदयपुर जिले के सराड़ा तहसील के सेमारी गांव में कल शाम को पेड़ से लटका हुआ एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। गांव के खेत के पास एक पेड़ पर लटके हुए शव को बकरी चराने आई एक बालिका ने देखा और गांव में आकर लोगो को बताया। जिससे गांव के लोग इकठ्ठा हो गए।

 | 

मौके पर मौजद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने सबसे पहले महिला के बारे में जानकारी जुटाई ओर पीहर पक्ष को सूचित किया लेकिन पीहर पक्ष के नही पंहुचने से शव को नीचे नही उतारा गया। इसके बाद आज शुक्रवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव नीचे उतारा ओर सेमारी के सामुूदायिक केन्द्र में रखवाया जंहा पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शव गाँव की महिला संगीता मीणा नामक महिला का है। हांलाकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस मामले के तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

सेमारी में महिला ने पेड़ से लटक कर दी जान

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News