हरियाणा में महिला हेडकांस्टेबल गिफ्तार, ₹50 हजार रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में ACB की टीम ने मानेसर महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मानेसर महिला थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता के भाई बलराम और मुकेश का नाम शामिल था। हेड कांस्टेबल कविता इस मामले की जांच या उससे जुड़ी प्रक्रिया में शामिल थी। उसने शिकायतकर्ता के भाइयों को मुकदमे से बाहर करने और उनका नाम केस से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की। दोनों पक्षों के बीच आखिरकार 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। Haryana News
ACB ने बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी सूचना तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम यूनिट को दी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्लानिंग तैयार की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट देकर हेड कांस्टेबल कविता के पास भेजा गया। Haryana News
गिरफ्तारी से हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही शिकायतकर्ता ने मानेसर महिला थाने के पास हेड कांस्टेबल कविता को तय किए गए 50 हजार रुपए की राशि सौंपी, वैसे ही ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। जानकारी के अनुसार टीम ने जब आरोपी महिला पुलिसकर्मी के हाथ धुलवाए, तो केमिकल के कारण उनका रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि मौके पर ही हो गई। Haryana News
जारी रहेगी कार्रवई
ACB के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। Haryana News आरोपी कविता से अब गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में कोई और भी शामिल था या नहीं।
