हरियाणा में महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, ₹15 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

 | 
हरियाणा में महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, ₹15 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर तावड़ू, जिला नूंह में तैनात महिला पुलिसकर्मी L/HC प्रियंका को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच से नाम हटाने के एवज में कुल ₹20 हजार की रिश्वत मांगी थी।

क्या था मामला

मामले में शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि थाना तावड़ू में दर्ज FIR की जांच से उसका नाम हटाने के बदले में L/HC प्रियंका द्वारा ₹20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से ₹5 हजार बतौर रिश्वत ले चुकी थी तथा शेष ₹15 हजार की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद SV&ACB द्वारा विधिवत ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹15 हजार की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में FIR संख्या 30 दिनांक 13.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत थाना SV&ACB, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News