18 मार्च को होगा वूमन आॅफ सब्सटेन्स अवार्ड-2018

एम स्क्वायर प्रोडक्शन तथा मायरा डिजाईन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18 मार्च को प्रतापनगर-भुवाणा हाईवे स्थित होटल ब्लू फेदर में वूमन आॅफ सब्सटेन्स-2018 अवार्ड कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता के लिये आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च है। आवेदन फॉर्म शक्तिनगर स्थित अशोका बेकरी पर उपलब्ध रहेंगे जिसे पुनः अशोका बेकरी पर जमा कराना होगा।

 | 
18 मार्च को होगा वूमन आॅफ सब्सटेन्स अवार्ड-2018

एम स्क्वायर प्रोडक्शन तथा मायरा डिजाईन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18 मार्च को प्रतापनगर-भुवाणा हाईवे स्थित होटल ब्लू फेदर में वूमन आॅफ सब्सटेन्स-2018 अवार्ड कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

एम स्क्वायर के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि समारोह में शहर की उन 24 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अपने कार्यो से एक मुकाम हासिल किया है। जिसमें स्वंय सेवी संस्था, स्पोर्ट्स, फैशन, वकालत, आर्किटेक्ट, चिकित्सा, मीडिया,आर्ट, डांस, योगा, शिक्षा क्षेत्र प्रमुख है। प्रतियोगिता के लिये आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च है। आवेदन फॉर्म शक्तिनगर स्थित अशोका बेकरी पर उपलब्ध रहेंगे जिसे पुनः अशोका बेकरी पर जमा कराना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News