हरियाणा में महिला पुलिस ASI गिरफ्तार, 35 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा

 | 
हरियाणा में महिला पुलिस ASI गिरफ्तार, 35 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में टोहाना के बाद अब भट्टू थाने में रिश्वत से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) तलविंद्र कौर को ACB जींद की टीम ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार उसके साथ बिचौलिए की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नाम की महिला को भी दबोचा है।

ACB की टीम ASI तलविंद्र और महिला दोनों को अपने साथ फतेहाबाद कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद टीम दोपहर बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। किस मामले में गिरफ्तार किया है ये फिलहाल साफ नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News