विषाक्त वस्तु खा महिला पहुची थाने, अस्पताल में दम तोड़ा

आज दोपहर सूरज पोल पुलिस थाने में उस समय खलबली मच गई जब एक महिला जहर खाकर थाना परिसर में आ पहुची, और लड़खड़ाते हुए ज़मीन पर आ गिरी पुलिस के जवानो नें तुरंत उसे सरकारी अस्पताल पहुचाया जहां दौराने ईलाज महिला की मृत्यु हो गई।

 | 

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मनीषा(27) पत्नी कुंदनलाल गुर्जर निवासी खेमपुरा जो उदिअपोल स्थित जैन टेंट हाउस में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी ने आज दोपहर विषाक्त प्रदार्थ का सेवन कर ओटो द्वारा सूरजपोल थाने पहुची, मनीषा की नाजुक स्थति देखकर उसे तुरंत अस्पताल पहुचाया जहा ईलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मनीषा के पहले पति के निधन के बाद उसने कुंदन नाम के एक व्यक्ति से 5 माह पहले ही विवाह हुआ था, एक महीने से मनीषा उदया पोल स्थित जैन टेन्ट हॉउस में काम कर रही थी और आज भी वह यही से ओटो द्वारा थाने पहुची थी। पुलिस ने कुंदन को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने महिला के आत्म हत्या का कारण प्रथम द्रष्टि से पारिवारिक झगड़ा रही है। पुलिस ने बताया कि मनीषा के बारे में पुलिस को जानकारी ओटो चालक द्वारा स्थान बताने के बाद टेन्ट हॉउस मालिक से मिली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News