हरियाणा के इस गांव की महिला सरपंच बर्खास्त, जाने वजह ?

 | 
हरियाणा के इस गांव की महिला सरपंच बर्खास्त, जाने वजह ? 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान आठवीं कक्षा का फर्जी प्रमाणपत्र जमा कराने के मामले में गांव जागसी सूरा की सरपंच कोमल को पद से बर्खास्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जांच में प्रमाणपत्र फर्जी मिलने के बाद उपायुक्त ने यह कार्रवाई की। इसके साथ ही सरपंच का पद रिक्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक कोमल ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरपंच पद का चुनाव जीता था। पंचायत चुनाव में सरकार ने शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना निर्धारित की थी। नामांकन पत्र के साथ कोमल ने बागपत जिले के गांव गुना स्थित भगवती इंटरनेशनल हाई स्कूल का आठवीं कक्षा का प्रमाणपत्र जमा कराया था।

मिली जानकारी के अनुसार जागसी सूरा की सरपंच कोमल को बर्खास्त कर दिया गया है। आठवीं कक्षा का प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। उपायुक्त ने जांच के बाद बर्खास्तगी के निर्देश दिए हैं। मनीष मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News