चंडीगढ़ में महिला को वकील ने मारी गोली, पुलिस के साथ पहुंची थी कब्जा लेने

 | 
चंडीगढ़ में महिला को वकील ने मारी गोली, पुलिस के साथ पहुंची थी कब्जा लेने 

Udaipur Times, Haryana News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे चंडीगढ़ में सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने एक महिला पर वकील द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ी। घटना उस समय हुई, जब महिला कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान मनविंदर कौर के रूप में हुई है। वह कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने मकान का कब्जा लेने आई थीं। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, ताकि कोर्ट के आदेश का पालन कराया जा सके। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान मकान पर कब्जा किए बैठे वकील JPS चड्ढा ने मनविंदर कौर पर गोली चला दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News