हरियाणा में महिला के पैर में आया फ्रैक्चर ! डॉक्टरों ने डाल दिया हार्ट में स्टंट, अब हुई मौत

 | 
हरियाणा में महिला के पैर में आया फ्रैक्चर ! डॉक्टरों ने डाल दिया हार्ट में स्टंट, अब हुई मौत 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत में GT रोड स्थित पार्क हॉस्पिटल पर महिला का गलत ऑपरेशन होने का मामला सामने आया है जिसमे महिला के परिजन ने अस्पताल पर गलत इलाज करने के का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करने के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सड़क हादसे में महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। 24 जुलाई को वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। Haryana News

परिजनों के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड होने के कारण अस्पताल ने महिला को तुरंत भर्ती कर लिया। आरोप है कि डॉक्टरों ने पैर की हड्डी का ऑपरेशन करने के बजाय हार्ट में स्टंट डाल दिया। इतना ही नहीं, ऑपरेशन से पहले परिवार की अनुमति भी नहीं ली गई।

जानकारी के अनुसार महिला के बेटे का आरोप है कि मेडिकल स्टाफ ने भर्ती के दस्तावेजों पर परिवार के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। विरोध करने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें धमकाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। Haryana News

खरों की माने तो परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल की CEO ने कहा कि वह FIR देखने के बाद ही इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News