महिला मण्डल स्कूल कार्यकारिणी शपथग्रहण समारोह
आज मुखर्जी चौक स्थित महिला मंडल स्कूल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानाचार्या ने सभी कक्षा की हेडगर्ल्स को शपथ दिलवाई।

आज मुखर्जी चौक स्थित महिला मंडल स्कूल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानाचार्या ने सभी कक्षा की हेडगर्ल्स को शपथ दिलवाई।
स्कूल प्रधानाचार्य मधुश्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति छात्राओं के हॉउस बनाकर सभी हैडगर्ल्स को शपथ दिलाई गई है। इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं में लीडरशिप की प्रतिभा बढती है, साथ ही उनका सर्वांगीण विकास होता है। इस बार कार्यकारिणी में दो हॉउस और बढाए गए हैं, जिनमें ग्रिनकल्ब व सपोर्ट कल्ब को शामिल किया गया है।
स्कूल की हैडगर्ल योशन मीणा ने बताया कि, उन्हें इस वर्ष के लिए चुना गया है। मीणा का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम से बालिकाओं में समाज में उभरकर सामने आने की भावना आती है। इस कार्यक्रम में 8 हॉउसेस की हैडगर्ल्स ने शपथ ली।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल ने वर्षभर के कार्यक्रमों के कलेंडर का भी विमोचन किया।
