महिलाओं ने मनाया गणगौर उत्सव
उदयपुर के विभिन्न महिला संगठनों ने गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज हरिदास जी मगरी स्थित होटल राॅयल प्रताप में आज धूमधाम से गणगौर उत्सव मनाया। एंजल ग्रुप उदयपुर की महिला सदस्याओं की ओर से भी आज धूमधाम से गणगौर उत्सव मनाया गया।

सोसायटी की संस्थापक कविता मोदी ने बताया कि इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बेस्ट ड्रेस्ड में नीता टांक व सारिका मोदी, बेस्ट परफोरमेन्स में तारा नागर, प्रतिमा पगारिया विजयी रही। कार्यक्रम में गणगौर हाउजी आयोजित की गई जिसमें गुरप्रीत कौर छाबड़ा व सुनीता पोरवाल विजेता रही। प्रारम्भ में दुबई गयी सोसायटी की सदस्याओं का माधुरी तलेसरा ने स्वागत किया। अंत में सुनीता मोदी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मीना खमसेरा, अंतिमा काबरा, उषा कोठारी, रंजना सिंघवी, मंजू सिघंटवाडिया, शिखा कोठारी, शबाना मियांजी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
एंजल ग्रुप की डाॅ़. ऋतु वैष्णव ने बताया कि आज प्रातः एजंल ग्रुप की सदस्याएं आज सज धज कर एक स्थान पर एकत्रित हुई और सामूहिक रूप से गणगौर की पूजा की।