साज श्रृंगार कर महिलाओं ने मनाया होली उत्सव, गाये फाग गीत
श्री दिगंबर जैन तेरापंथ महिला संगठन का होली मिलन समारोह बुधवार को नजर बाग में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने फूल और तिलक होली खेली। इसके साथ ही फाग गीत गया कर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

कार्यक्रम संयोजक सुमन लूणदीया ने बताया कि महिलाओं के लिए विभिन्न तरह के गेम्स आयोजित किये गए। जिसमें टाइम पंचूलिटी गेम में मानसी जेतावत, पायल गांगावत को प्रथम व द्वितीय पुरुस्कार दिया गया। सम्भव गोदडोत को मिसेज फागुन के खिताब से नवाजा गया। मोनिका कंठलिया को मिसेज पीलिया, अंजना मुसलिया को विशेष ड्रेसअप का विजेता घोषित कर पुरस्कार दिया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इसके साथ ही ग्रुप गेम में मस्तानी लैला ग्रुप को प्रथम एवम छैल छबीली ग्रुप को द्वितीय विजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया। साथ ही चिकनी चमेली ओर गुलाबी गैंग ग्रुप को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। होली मिलन पर आयोजित फाग उत्सव के दौरान सभी महिलाओ के उत्साह से मुस्कुराते चेहरे ओर साज श्रृंगार ने ‘ फाग उत्सव’ को चार चांद लगा दिए। इस दौरान प्रीती लुणदीया, सुमन, नीता, सीमा फांदोत, जया जेतावत, पुष्पा फांदोत, मौसम लुणदीया, शांता लिखमावत सहित 60 से ज्यादा सदस्याएं मौजूद रही।