महिलाओं ने मनाया मकर संक्रान्ति पर्व
उदयपुर 10 जनवरी 2020 । ओसवाल महिला मंच की सदस्याओं ने आज इन्द्रप्रस्थ फार्म हाउस पर मकर संक्रान्ति पर्व धूमधाम से मनाया।
अध्यक्ष बीना भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गई। जिसमें सितोलिया में जोधा बाई ग्रुप प्रथम, लक्ष्मीबाई ,पन्नाधाय व सावित्री ग्रुप द्वितीय रहा।
चेयर रेस में अनुपमा जोराली, कविता बोहरा, झनकार मोगरा, हितेक्षा पितलिया व कपिला विजेता रही। उन्होंने बताया कि ग्रुप गेम में प्रिया गलुण्डिया, नीलम मेहता, कल्पना नाहर, मैना बया, आशा बया विजेता रही।
सचिव माया सिरोया ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शेाभा दाणी थी। इस अवसर पर पार्षद राजकुमारी गन्ना व डाॅ. शिल्पा पामेचा का अभिनन्दन किया गया।
पतंगबाजी में माया सिरोया, श्वेता मेहता, रेणु मेहता, उषा रेखा हड़पावत, शीला डूंगरवाल, आभा कोठारी, शिल्पा गलुण्डिया, तारा भण्डारी, सुलेखा आदि ने उत्साह के साथ भाग लिया। आभार डाॅ. कौशल्या जैन ने ज्ञापित किया।