महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का पावन पर्व

आज का दिन करवाचोथ का व्रत करने वाली महिलाओ के नाम रहा, रात को 8.30 बजे चाँद  दिखने के साथ ही पत्नियों ने पूजा कर के, कर्वे से जल चढ़ाया और अपने पतियों की लम्बी आयु के लिए प्रार्थना की। करवा चौथ के अवसर पर सुबह से ही महिलाओ का जमावड़ा बाजार में करवे का सामान खरीदता […]

 | 

महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का पावन पर्व

आज का दिन करवाचोथ का व्रत करने वाली महिलाओ के नाम रहा, रात को 8.30 बजे चाँद  दिखने के साथ ही पत्नियों ने पूजा कर के, कर्वे से जल चढ़ाया और अपने पतियों की लम्बी आयु के लिए प्रार्थना की।

करवा चौथ के अवसर पर सुबह से ही महिलाओ का जमावड़ा बाजार में करवे का सामान खरीदता नजर आया। अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए आज शहर भर की महिलाओं ने करवाचोथ का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओ में व्रत की तैयारियों को लेकर चर्चाएं चलती रही, बाजारों में करवे के सामान के साथ-साथ प्रसाधन, मिठाई, फुल-मालाओ की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई।

पत्नियों ने अपने पति के लिए जमकर खरीदारी की और दूसरी तरफ पति भी अपनी धर्मपत्नियों को फूलों के गुलदस्ते तथा की उपहार खरीदते दिखाई दिए।

शाम होते ही महिलाएं पूर्ण रूप से श्रृंगारित होकर पूजा के लिए नियत स्थान पर पहुंची एंव गणेश देवता को मनाने के साथ ही चाँद इंतजार किया, शाम को 8.30 बजे चाँद दिखने के साथ ही पत्नियों ने पूजा की। राजस्थानी रीती-रिवाज के अनुसार मनाये गए पर्व में पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दुसरे को कर्वे दिए और व्रत खोला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News