महिलाओं ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

जीवन को सुधारनें का किया प्रयास, प्रदान की विविध सामग्री
 | 
उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल

उदयपुर 19 अगस्त 2020। उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल 171 की ओर से लाठी ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सर्किल सदस्याओं ने अपना जन्मदिन वृद्धजनों के बीच मनाकर उनके जीवन को सुधारनें हेतु विविध प्रकार उपयोगी सामग्री प्रदान की।

सर्किल की सदस्याओं सर्किल की चेयरपर्सन नेहा टाया, स्वाति दुर्गावत श्रीमाली, अर्तिका सिंघवी ने अपना जन्मदिन इन वृद्धजनों के साथ मनाया। जिससे वृृद्धजनों को इन बेटियों को अपने बीच पा कर अपार खुशी मिली। 

वृद्धजनों ने कहा कि वर्षो बाद बेटियों का जन्मदिन हम अपने साथ मना पाये है। सर्किल की ओर से वृद्धजनों को उनकी बुनियादी सुविधाएं और सहायता प्रदान की गई। जिसमें उन्हें कम्बल, खाद्यसामग्री सहित विविध सामग्री शामिल थी। इस अवसर पर श्वेता दुबे, नेहा टाया, अक्षिता सिंघवी, चांदनी गोलेछा, नेहा कोठारी, स्वाति दुर्गावत श्रीमाली उपस्थित थीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News