प्री-वेडिग शूट के विरोध में उतरी महिलाएँ, बताया एक अभिशाप

श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल की महिलाओ ने आज देवेन्द्र धाम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलिमा सिरोया एवं प्रान्तीय प्रचार-प्रसार मंत्री ममता रांका के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाग लेकर समाज में चल पड़ी प्री-वेडिंग शूट के विरोध में उतर कर इसे एक अभिशाप बताया।

 | 

प्री-वेडिग शूट के विरोध में उतरी महिलाएँ, बताया एक अभिशाप

उदयुपर 29 अगस्त 2019 । श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल की महिलाओ ने आज देवेन्द्र धाम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलिमा सिरोया एवं प्रान्तीय प्रचार-प्रसार मंत्री ममता रांका के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाग लेकर समाज में चल पड़ी प्री-वेडिंग शूट के विरोध में उतर कर इसे एक अभिशाप बताया।

ममता रांका ने बताया कि सभी महिलाओ ने निश्चय किया कि समाज में इसे एक बुराई बताते हुए सभी को जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, मानव सेवा की निर्मला बूलिया, इन्द्रा चोर्डिया, शकुन्तला बोहरा, वनिता पामेचा, ललिता बापना,रंजना चौहान, स्नेहा सिसोदिया, सीमा बापना, सीमा छाजेड़, मीनू छाजेड़, मधु बड़ाला, सुमित्रा सिंघवी, पुष्पा खोखावत, सोनिका चोर्डिया सहित अनेक सदस्यांए मौजूद थी। अंत में इन्द्रा चोर्डिया ने आभार ज्ञापित किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News