महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सड़क पर बनाया खाना
उदयपुर। केन्द्र सरकार की जनविरोधी नितियों के चलते घरेलू गैस सिलेण्डरों के बढ़े हुए दामों के खिलाफ जिला कलेक्ट्री पर उदयपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश और देहात जिला अध्यक्ष सीमा चोरड़िया के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध में कलेक्ट्री के बाहर परम्परागत चूल्हों पर लकड़ी और कण्डो से खाना बना कर विरोध प्रदर्शन किया गया और माला पहनाकर गैस सिलेण्डरों को ऋंद्धाजली दी गयी। इसी के अंतर्गत स्मृति ईरानी की गुमशुदी पर उन्हें याद कर रोया गया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पंचोली, मधु सालवी, कामिनी गुर्जर, चंदा सुहालका, शांता प्रिन्स, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव इन्द्रा राजपुरोहित, उदयपुर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कंचन कुंवर राठौड़, दिपीका कुमावत, पूर्व पार्षद गीता देवी पालीवाल, अंकीता, लोगी देवी डांगी, पुष्पा डांगी, ममता सुथार, मोहिनी बाई, रीतु वैष्णव, मिरा गमेती, गीता गमेती के साथ ही सेकड़ो महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर गैस सिलेण्डर पर बड़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।