उदयपुर में महेश नवमी महोत्सव में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न
Udaipur Times, Udaipur News: 17 जून 2026। महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, महेश सेवा समिति, महेश महिला परिषद एवं महेश युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल में कप्तान प्राची पडवाल के नेतृत्व वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेता टीम में बीना धूत, ओसिन काबरा, भावना महेश्वरी, मनस्वी मंत्री, रानू झवर एवं शालिनी चांडक ने सदस्य के रूप में भाग लिया और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्थान के सचिव गोपाल लाल चांडक ने बताया कि प्रतियोगिता में कप्तान किरण पोरवाल के नेतृत्व वाली टीम द्वितीय स्थान पर रही। उपविजेता टीम में पूजा मालीवाल, अलका भूतड़ा, प्रीति लड्ढा, श्रेया, चेतना एवं करुणा ने सदस्य के रूप में भाग लिया।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश चंद्र पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून 2026 को खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पुरुष जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले भी खेले गए।
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता दल की कप्तान प्राची पडवाल एवं उपविजेता टीम की कप्तान किरण पोरवाल को महेश सेवा समिति हिरण मगरी, उदयपुर के अध्यक्ष देवेंद्र मालीवाल तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण के उपयुक्त रमेश बाहेड़िया द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन में जीतू भाई ईनाणी, श्याम मोहता (अध्यक्ष, युवा संगठन), लक्षित मुंदड़ा (सचिव, युवा संगठन), खेल मंत्री चिन्मय लाहोटी, लक्षीव मोहता, प्रखर मालीवाल, अजय महेश्वरी एवं मेहुल लाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
