गरबे में आज झूमकर नाची महिलाएं

नवरात्रि के सातवें दिन आज सभी के लिए सुकून भरा रहा। आज इन्द्रदेव की मेहरबानी नहीं रही और सभी ने चैन की सांस ली। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में आ

 | 
गरबे में आज झूमकर नाची महिलाएं

नवरात्रि के सातवें दिन आज सभी के लिए सुकून भरा रहा। आज इन्द्रदेव की मेहरबानी नहीं रही और सभी ने चैन की सांस ली। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय नवरात्रि महामहोत्सव गरबा-2016 में आज महिलाएं एवं बालिकाएं झूम कर नाची। पिछले 6 दिनों से गरबे में डांडियों की जो चमक फीकी पड़ती दिखाई दे रही थी उसे आज पूरी तरह से चमका दिया। महिलाओं ने पीले एवं चुनड़ी वस्त्र पहनकर डांडियों का खनाकाया तो सभी के चेहरे मुस्करा दिये। संगठन के प्रचार प्रसार मंत्री दीपक चेचाणी एवं विनय ने बताया कि आज के कार्यक्रम के अतिथि सत्यनारायण लढ्ढा,मोहनलाल देवपुरा, रमेशचन्द्र, दिनेश अजमेरा,गिरीश माहेश्वरी,प्रदीप हेड़ा, एवं मधुसूदन झंवर थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News