महिला उद्यमियों ने मास्क वितरित कर एवं वृक्षारोपण कर मनाया गणतंत्र दिवस

औद्योगिक इकाई मेवाड़ हाई टेक इंजिनियरिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झंडा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की

 | 
udaipur

उदयपुर वुमन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की अध्यक्ष डॉ नीता मेहता ने बताया कि उपाध्यक्ष डॉ रीना राठौड़ कि सुखेर स्थित औद्योगिक इकाई मेवाड़ हाई टेक इंजिनियरिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झंडा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की, तत्पश्चात चेमबर की तरफ से सभी कर्मचारियों को कोविड से बचाव के लिए मास्क वितरित किए गए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम संयोजक रेखा रानी जैन एवं अर्चना शक्तावत ने डॉ रीना राठौड़ का माला एवं उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया, अंत में भावना कावड़िया ने आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News