वाॅकल फाॅर लाॅकल को बढ़ावा देने महिला उद्यमियों ने लगायी प्रदर्शनी

कोविड की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए अप शॉप फिएस्टा का शुभारंभ किया गया

 | 
vocal for local
इस प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों के लोग डिजाइनर ज्वैलरी, वैवाहिक पोशाक, हैंडीक्राफ्ट, होम अप्लायंसेज और भी अनेक वस्तुएं उपलब्ध है। 

उदयपुर। जेएसजी संगिनी मेन ने वाॅकल फोर लोकल की मुहिम को बढ़ावा देते हुए महिला उद्यमियों और मेक इन इंडिया को ध्यान में रखते हुए आर के मॉल में विभिन्न राज्यों के मशहूर सुप्रसिद्ध उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी है। जिसका उद्घाटन आज किया गया।

खुशबू सुराणा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु मंच प्रदान किया गया है। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों के लोग डिजाइनर ज्वैलरी, वैवाहिक पोशाक, हैंडीक्राफ्ट, होम अप्लायंसेज और भी अनेक वस्तुएं उपलब्ध है। 

कोविड की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए अप शॉप फिएस्टा का शुभारंभ किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News