विमेन फॉर रिफॉर्म की ओर से बोहरवाड़ी में महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिये विचार गोष्ठी का आयोजन
विमेन फॉर रिफॉर्म की ओर से बोहरवाड़ी स्थित रसूलपुरा मस्जिद में शाम को महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिये विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। रिफॉर्म की कन्वीनर रज़िया सनवाड़ी के अनुसार गोष्ठी में नगर निगम के प्रतिनिधियों ने बीपीएल एवं भामाशाह कार्ड बनाने प्रक्रिया के साथ ही इस कार्ड के माध्यम से विभिन्न सरकारी सहायता एवं इनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला और गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासाओ को शांत किया।

इसके साथ ही वार्ताकारों ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण एवं उनको आत्म निर्भर बनाने के लिये कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है लेकिन जागरुकता के अभाव में उसका पूरा पूरा लाभ महिला समाज को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ उठा कर महिलायें मध्यम एवं लघु उद्योग स्थापित कर सकती हैं जिस पर अनुदान भी दिया जाता है।
गोष्ठी में विमेन फॉर रिफॉर्म की पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग की सुधारवादी बोहरा महिलाओं के साथ क्षेत्रीय पार्षद रेहाना जरमन वाला भी उपस्थित थीं।