खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उड़ीसा पेटर्न की साड़िया लुभा रही महिलाओं को

राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जैसलमेर से आयी जैसलमेर जिला खादी एवं ग्रामेदय परिषद द्वारा इस बार महिलाओं के लिये अनेक प्रकार के नये आइटम ले कर आयी है। जिसमें मुख्यरूप से सिल्क एवं काॅटन में उड़ीसा पेटर्न की साड़ियां महिलाओं को लुभा रही है। खादी उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि पिछले दो दिनों में चमकी सर्दी के कारण खादी मेले में जनता द्वारा की गई खरीदी के कारण मेले की बिक्री साढ़े दस लाख तक पंहुच गयी है।

 | 

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उड़ीसा पेटर्न की साड़िया लुभा रही महिलाओं को

राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जैसलमेर से आयी जैसलमेर जिला खादी एवं ग्रामेदय परिषद द्वारा इस बार महिलाओं के लिये अनेक प्रकार के नये आइटम ले कर आयी है। जिसमें मुख्यरूप से सिल्क एवं काॅटन में उड़ीसा पेटर्न की साड़ियां महिलाओं को लुभा रही है।

राजाराम प्रजापत ने बताया कि इस बार परिषद द्वारा सिल्क में कांथा साड़ी बालूचेरी एवं काॅटन में कटकी यानि उड़ीसा पेटर्न की साड़ी, स्क्रीनिंग ब्लाॅक प्रिन्ट,पहली बार काॅटन सलवार सूट,काॅटन हेरम,स्कर्ट काथ की बेडशीट जैसे आइटम लेकर आये है। जो महिलाओं एवं युवतियों को आकर्षित कर रहे है।

उन्होंने बताया कि वूलन में लेडिज कोट, लेडिज जेकिट, वूलन फिरन, वूलन के रंगीन जेकेट भी जनता को आकर्षित कर रहे है। यंहा पर सिल्क साड़ी में 17 सौ रूपयें से लेकर इस हजार तक की तथा वूलन शाॅल में एक हजार से लेकर 6 हजार तक शाॅल उपलब्ध है।

खादी उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि पिछले दो दिनों में चमकी सर्दी के कारण खादी मेले में जनता द्वारा की गई खरीदी के कारण मेले की बिक्री साढ़े दस लाख तक पंहुच गयी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News