प्रतिबद्ध संस्थान एवं लेकसिटी प्रेस क्लब के साझे में हुआ महिला पत्रकारों का सम्मान

 | 
women journalist honores

उदयपुर 11 मार्च 2023। प्रतिबद्ध संस्थान एवं लेकसिटी प्रेस क्लब उदयपुर के साझे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शहर की महिला पत्रकारों को प्रेरणा पत्रकार सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम संयोजक गिरीश भारती ने बताया कि शहर में कार्यरत नवोदित, युवा एवं वरिष्ठ महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12.15 बजे से राजदेव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बाल शिक्षा सदन, राता खेत, रामपुरा उदयपुर में हुआ। 

भारती ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीशराज श्रीमाली, राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, विशिष्ठ अतिथि श्रीमती चेतना भाटी, पुलिस अधीक्षक, कुंवरानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुश्री डॉ. दिव्यानी कटारा ब्रांड एम्बेसेडर सेव द गर्ल चाईल्ड, श्रीमती वन्दना अग्रवाल निदेशक नारायण संवा संस्थान एवं शहर के प्रसिद्ध शायर इकबाल सागर थे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संस्थान अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मनु राव एवं लेकसिटी प्रेस अध्यक्ष कपिल  श्रीमाली ने दिया। 

जगदीश राज श्रीमाली ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता बताते हुए सभी सम्मानित पत्रकार बहनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया था उसके बाद यह विश्व भर में मनाया जाता है। महिला पत्रकारों के लिए पत्रकार जगत में कई चुनौतियां होती है उसके बावजूद आज इस क्षेत्र में महिलाओं की इतनी उपस्थिति काबिले तारीफ है। हमारे भारत में तो महिला सशक्तिकरण का इतिहास गौरवशाली रहा है और रहेगा।

कुंवारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ तो हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रहा है। आज से डेढ़ सौ वर्ष पूर्व ही यहां पर महिला शिक्षा के लिए जो कदम उठाया गया था वह आज भी अनवरत जारी है। महिलाएं 24 घंटे काम करती है। नौकरी पेशा के साथ उनका घर परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। पत्रकारिता में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है बावजूद आज वह इस क्षेत्र में सशक्त बनकर उभरी है जो सभी के लिए गर्व की बात है। एक समय पत्रकारिता क्षेत्र में गिनीचुनी महिलाओं के नाम ही सामने आते हैं लेकिन आज बड़ी संख्या में महिलाओं का आना महिला सशक्तिकरण के लिए शुभ संकेत है।

दिव्यानी कटारा ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं का पत्रकारिता क्षेत्र में आना बड़े गौरव और गर्व का विषय है। 

डीवाईएसपी चेतना भाटी ने सभी महिला पत्रकारों को बधाई देते हुए अपने शब्दों में पिरोई गई कुछ कविता की पंक्तियां सुना कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन मेवाड़ में तो सैकड़ों सालों पहले ही महिला सशक्त थी चाहे 500 साल पहले की मीराबाई, मां पन्नाधाय हो या रानी पद्मिनी। उन्होंने जो महिला सशक्तिकरण की अलग जगाई थी आज भी हर महिला के लिए प्रेरणा स्त्रोत्र बनी हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार शकुंतला सरूपरिया ने बेटियों के ऊपर एक कविता सुना कर सभी की हौसला अफजाई की। शायर इकबाल सागर ने महिला और बेटियों के ऊपर लिखे काफी शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादाई शेर सुनाये। कार्यक्रम का संचालन कृतिका चौबीसा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News