महिलाओं ने सीखेें आत्मरक्षा के दांव-पेंच
रोटरी क्लब हेरिटेज, रायन इंटरनेशनल स्कूल एवं सेन्साई राज एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज रायन इंटरनेशनल स्कूल में महिलाओं की आत्म सुरक्षा पर एक दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला स्वयं रक्षाम् का आयोजन किया गया।
रोटरी क्लब हेरिटेज, रायन इंटरनेशनल स्कूल एवं सेन्साई राज एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज रायन इंटरनेशनल स्कूल में महिलाओं की आत्म सुरक्षा पर एक दिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला स्वयं रक्षाम् का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि इसमें अक्षय कुमार कूडो फेडरेशन की राजस्थान इकाई के चेयरमेन रेंशी राज कुमार मेनारिया एवं उनकी टीम ने महिलाओं एवं युवतियों को संकट की घड़ी में आत्मसुरक्षा को लेकर दांव-पेंच सिखायें। इस कार्यशाला में 55 से अधिक महिलाओं एंव युवतियों एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
दो की बजाय तीन घंटे चली इस कार्यशाला में राजकुमार मेनारिया ने संकट के समय महिलाओं को आत्म सुरक्षा का दर्शन, मानसिक एंव शारीरिक संतुलन बनाये रखकर अपने से भी अधिक शक्तिशाली व्यक्ति के चंगुल से बचने की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। मेनारिया ने बदमाश द्वारा हाथ पकड़ लेने पर पूर्व एवं बाद में उसके चंगुल से बचने की तकनीक का भी प्रशिक्षण दिया। महिलाओं ने आत्म सुरक्षा को लेकर सवाल जवाब लिये।
कार्यशाला की समाप्ति पर महिलाओं ने इस प्रकार का कार्यशाला का और आयोजन किये जाने ईच्छा जाहिर की। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पूनम राठौर ने भी प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला में क्लब सचिव संजीव जोधावत भी उपस्थित थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal