महिलाओं ने सीखा वेस्ट से बेस्ट वस्तुएं बनाना
देवेन्द्र महिला मण्डल ने महिलाओं द्वारा सेलिब्रेशन मॉल के सामने स्थित देवेन्द्र धाम में वेस्ट से बनायी बेस्ट वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस अवसर पर 40 महिलाओं को वेस्ट से बेस्ट वस्तुएं बनाना भी सिखाया गया।

मण्डल की अध्यक्ष सुधा भण्डारी ने बताया कि नेहा कोठारी ने महिलाओं को धर में पड़ी वेस्ट वस्तुओं समाचार पत्रों से टोकरी, स्टेण्ड, आसन, सीडी एंव कंचों से कैंडल स्टेण्ड, खाली प्लास्टिक बोतल से विभिन्न प्रकार के फूल, पेन होल्डर आदि बनाना सिखाया।
महामंत्री ममता रांका ने बताया कि महिलाओं ने बहुत उत्साह से इन वस्तुओं का बनाना सीखा। कार्यक्रम में वार्ड 54 की नवनिर्वाचित पार्षद मदंाकिनी धाबाई ने देेवेन्द्र महिला मण्डल का आभार ज्ञापित किया कि उन्होंने महिलाओं के इस उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर रंजना, अनिताआजाद, ललिता सहित कार्यकारिणी की अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal